फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी की टीम ने सुल्तानपुर स्ट्राइकर को 86 रन से हराया

Fri, 08 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगित के तहत दो मैच खेले गए। इस मैच में सुल्तानपुर स्ट्राइकर की टीम को सलूणी की टीम ने 86 रन से हराया। दिन के दूसरे मैच में तनोला बॉयज की टीम ने शर्मा बॉयज को 37 रनों से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि पहले मैच में सलूणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। इसमें नेता ने 60 और जिम्मी ने 25 रन की पारी खेली। सुल्तानपुर की आरे से केवल और सन्नी ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर स्ट्राईकर की टीम की पारी मात्र 71 रन पर ही सिमट गई। इसमें निशु ने 17 और कुलदीप ने 16 रन बनाए। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। सलूणी की ओर से हैरी और जिम्मी ने दो-दो विकेट हासिल किए। दिन के दूसरे मैच में तनोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 169 रन बनाए। इसमें नविंद्र ने 59 और सूरज ने 52 रन की ताबड़तोड़ पारियां खेली। शर्मा बॉयज की ओर से इतुल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा बॉयज की टीम 132 रन ही बना सकी। इसमें वैद्य ने 24 रन बना। तनोला की ओर से चिक्कू ने तीन और शेखो ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें