चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में पीजी कक्षाओं के लिए पहली मेरिट सूची की काउंसलिंग न होने से प्रवेश प्रक्रिया लटक गई और विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पा रहे हैं। कॉलेज में हिंदी में छह, राजनीति शास्त्र में तीन और इंग्लिश में तीन विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है, जबकि अर्थशास्त्र समेत अन्य विषयों की काउंसलिंग न होने के कारण फीस देने का विकल्प विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है। विद्यार्थी अमित कुमार, सुरेश कुमार, पिंकी देवी, रोशनी देवी और सूरज कुमार का कहना है कि वे रोजाना ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को जांच रहे है। मगर फीस जमा करवाने का विकल्प नहीं दिख रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से फिजिकल काउंसलिंग करवा दी गई है, जबकि आवेदनों की जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि इस बारे उचित दिशा-निर्देश एडमिशन कमेटी को जारी करें, ताकि उन्हें परेशानी न पेश आए।
यह मामला ध्यान में है। जल्द ही इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। डॉ. मदन गुलेरिया, प्राचार्य, चंबा कॉलेज