हिमगिरी (चंबा)। सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर कुंडी नाला के समीप सोमवार को भूस्खलन होने से सड़क करीब तीन घंटे तक यातायात के लिए बाधित रही। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ जाने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।
मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनरी भेजकर सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सुनील शर्मा ने बताया कि कुंडी नाला के पास भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हुआ था। विभाग की टीम ने मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। संवाद