फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपदा प्रभावितों को 50 हजार रुपये की सहायता देगी सलूणी भाजपा

Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। भाजपा मंडल सलूणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंगाधार विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। इस अवसर पर डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर ने क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि आपदा प्रभावित परिवारों को 50,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ठाकुर ने बताया कि आपदा के दौरान लगभग 1,000 से अधिक लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, साथ ही सड़क मार्गों और भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सलूणी, लोक निर्माण विभाग और बीडीओ को जानकारी दे दी है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के संज्ञान में भी लाया गया है, ताकि प्रभावितों को शीघ्र सहायता मिल सके। बैठक में कंगना सेठी, विनोद कुमार और लेख राज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें