फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी से किलोड़ मार्ग बर्फबारी के कारण तीन दिनों से पड़ा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-किलोड़ जीपेबल मार्ग भारी बर्फबारी के कारण तीन दिनों से बाधित है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से मार्ग बाधित हो गया था। इसके बाद इसे बहाल नहीं किया गया है। इस कारण चार पंचायतों के लोगों को सलूणी मुख्यालय आने के लिए बर्फ में 13 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गांव में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे पालकी में उठाकर बर्फ में सलूणी पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत किलोड़, सूरी, खरोटी और खरल के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा के लिए सलूणी सीएचसी में जाना पड़ता है। इसके अलावा उनके पास नजदीक कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। सलूणी मुख्यालय में अन्य कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को जाना पड़ता है।
ग्रामीण रवि शर्मा, निधिया राम, सुभाष कुमार, चमन दत्त, बिहारी लाल, मान सिंह, अशोक कुमार और चुमारु राम ने बताया कि मार्ग बंद होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। सलूणी मुख्यालय जाने के लिए ग्रामीण पैदल यात्रा कर रहे हैं। समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और लोनिवि से मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि जीपेबल मार्ग को जल्द बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें