चंबा। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा
विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन कोरोना संक्रमितों में 18 मरीजों ने बुधवार को कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। नए संक्रमित मरीजों में दो और छह साल के बच्चे भी शामिल हैं।
18 कोरोना मरीज स्वस्थ होने के साथ जिले में कोरोना के 149 सक्रिय मामले शेष हैं। जबकि 2600 से अधिक लोग कोरोना को अभी तक मात दे चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि 18 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है।