चंबा कॉलेज में गणित दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ और विद्यार्थी।संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में गणित विभाग की गणितीय सोसायटी और गणित-भौतिकी विद्यार्थी संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस दौरान गणित ओलंपियाड में सक्षम शर्मा ने प्रथम, भानु प्रिया ने द्वितीय और रोहित कालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, सुहानी चौधरी द्वितीय और शौर्य अहीर तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, अवंतिका ने द्वितीय और विभूति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भूमिका, अनामिका एवं लेख राज की टीम प्रथम, तुषार, केशव एवं क्रिस की टीम द्वितीय और विशाल, सक्षम एवं हिमांशु की टीम तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरमौर कॉलेज प्राचार्य डॉ. हेमंत पॉल और विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के गणित, कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राकेश कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत पॉल ने योग्यता, उद्देश्य, मेंटर, वरीयता और संयम जीवन की सफलता के पांच महत्वपूर्ण सूत्र विद्यार्थियों को दिए। उन्होंने कहा कि सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं। प्रतियोगिताओं में डॉ. मनेश वर्मा, डॉ. चमन सिंह, डॉ. शैली महाजन, प्रो. नीता राम, प्रो. सचिन करपा, प्रो. सचिन ठाकुर, प्रो. नवनीत और प्रो. पंकज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।