फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सचे जोत मार्ग बहाल, जिला मुख्यालय पहुंचे सकेंगे पांगीवासी

Thu, 16 Oct 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। करीब एक माह बाद चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। इसके चलते पांगी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह मार्ग हिमपात के चलते बंद था। इस कारण घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया था।
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद प्रशासन की ओर से मशीनरी मौके पर भेजी और मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। अब वीरवार को मार्ग वाहनों की आवाजाही खोल दिया है। हालांकि प्रशासन ने एडवायजारी भी जारी की है कि इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय वाहन चालक आवाजाही न करें। तापमान में गिरावट होने के चलते सुबह और शाम के समय मार्ग पर फिसलन रहेगी। धूप निकलने के बाद भी वाहन चालक इस रास्ते से आवाजाही करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न पेश आएं। उधर, एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर का कहना है कि मार्ग बहाल कर दिया है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त वाहन चालक आवाजाही से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें