फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान में पहली बार रग्बी, 10 साल बाद लौटेगा हैंडबॉल

Fri, 16 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में दो खेल बनेंगे नया आकर्षण, सभी जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

खिलाड़ियों को नई खेल विधाओं में दमखम दिखाने का मौका
मोहम्मद अयूब
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में इस बार खेलों का रोमांच नए रंग में नजर आएगा। राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पहली बार रग्बी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जबकि करीब 10 साल बाद चंबा में हैंडबॉल की वापसी होगी।
दोनों खेल प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इनके आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ नई खेल विधाओं में कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।
चंबा में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता इस लिहाज से खास है कि इसमें पहली बार रग्बी को शामिल किया गया है। चौगान में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबलों से स्थानीय खेल गतिविधियों को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। रग्बी के जरिए खिलाड़ियों को इस खेल के नियमों, तकनीक और बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार चंबा में रग्बी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को नई खेल विधा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
वहीं, करीब एक दशक बाद हैंडबॉल के मुकाबले होने से इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। लंबे अंतराल के बाद प्रतियोगिता में हैंडबॉल की वापसी को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि रग्बी और हैंडबॉल के मुकाबले सभी जिलों के खिलाड़ियों के बीच खेले जाएंगे। ऐतिहासिक चौगान में इन स्पर्धाओं के आयोजन से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें नई विधाओं में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें