फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गली-सड़ी सब्जियां फिंकवाईं, दुकान में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर काटे चालान

Fri, 07 Nov 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में हाल ही में एक ढाबे पर मोमो में लोहे का तार निकलने की घटना के बाद पांगी प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम के निर्देशानुसार स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम शुक्रवार को दुकानों का निरीक्षण किया और गली-सड़ी सब्जियां फिंकवा दीं। साथ ही पॉलिथीन के इस्तेमाल पर चालान काटे।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने ढाबों, होटलों, सब्जी और मांस विक्रेताओं की दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माल रोड पर कुछ सब्जी विक्रेता सड़ी-गली सब्जियां बेचते मिले। अधिकारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल प्रभाव से खराब सब्जियों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया और विक्रेताओं को भविष्य में साफ-सुथरी और ताजी सब्जियां बेचने की सख्त हिदायत दी।
इस दौरान कुछ चिकन विक्रेता प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। इन विक्रेताओं के एक हजार रुपये के चालान काटे। टीम ने सभी ढाबा संचालकों को लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र पूरे करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यकारी निरीक्षक मनोज ने बताया कि विभाग की ओर से कई दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों को दस्तावेज पूरे करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। यदि इस अवधि के भीतर ढाबा मालिक और अन्य दुकानदार अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो उनके लाइसेंस बिना किसी और नोटिस के रद्द कर दिए जाएंगे। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

रमन घरसंगी, एसडीएम, पांगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें