फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से उड़ीं स्कूल भवनों की छतें, मकान धराशायी

विज्ञापन
तूफान से चुराह उपमंडल के तहत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चांजू के भवन की उड़ी छत। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। मंगलवार को हुई भारी बारिश और तूफान से कई स्कूल भवनों की छतें उड़ गईं तो कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

तूफान से आठ मकानों, नौ गोशालाओं, तीन रसोईघरों और छह स्कूल भवनों को नुकसान हुआ है। भरमौर-पठानकोट एनएच वाहनों के लिए सुबह दो घंटे बंद रहा। वहीं ओलावृष्टि और तूफान के कारण किसानों-बागवानों को भी काफी नुकसान हुआ है।
मंगलवार सुबह 10:00 बजे भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच चनेड़ के पास बहकर आए मलबे से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया।
एनएच बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और दोपहर 12:00 बजे एनएच वाहनों के लिए बहाल हो पाया। बारिश से तीन दुकानों में कीचड़ घुस गया। इससे दुकानों में रखा सारा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

मौसम की मार से उपमंडल डलहौजी के बगढ़ार निवासी रंजीत सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। चुराह के भाला निवासी कुलदीप कुमार, अजीत और सलूणी के सेहणू पुत्र गंगू के भी कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनके अलावा सुभाष कुमार, राकेश निवासी तलेरू, बाबूराम निवासी गांव खौला के मकानों को नुकसान पहुंचा है।
इसके अलावा मंगलेरा स्कूल के रसोईघर की छत उड़ने के साथ ही तलेरू निवासी प्रकाश और पंकज के रसोईघर को भी नुकसान पहुंचा है। डणून निवासी तिलक राज, छुद्रा निवासी धर्म चंद, भलेई निवासी चैन लाल, संगोठी निवासी भवनेश कुमार और पूर्ण चंद की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
उपमंडल चंबा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चीलबंगला के भवन और बड़ोह निवासी विजय कुमार की गोशाला को नुकसान हुआ है। भटियात उपमंडल के गोला निवासी बाबू राम के मकान की छत और तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बारिश और तूफान से फलदार पौधों को भी नुकसान हुआ है।
तूफान से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चांजू की छत उड़ गई है। शिक्षा खंड सलूणी के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला चींह, शिक्षा खंड चंबा के तहत प्राइमरी स्कूल सुराल का बरामदा, किचन शेड और एक कमरे सहित शिक्षा खंड कल्हेल की प्राथमिक पाठशालाएं चांजू और बघेईगढ़ की छतों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें