चंबा। चंबा-धुलाड़ा मार्ग पर पिछले चार दिन से एचआरटीसी की एक बस खराब पड़ी हुई है, जिससे बड़े वाहनों का आना-जाना रुक गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खराब बस के कारण चंबा-धुलाड़ा और चंबा-बोगा बाड़का रूट पर बस सेवा भी ठप हो गई है, जिससे विद्यार्थी भी पैदल स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। शनिवार रात 12:00 बजे भड़ियां से जौत्रा के लिए निकली एक बरात को इस बस के कारण चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। देर रात तक कोई गाड़ी न मिलने के कारण बराती मुश्किल से जौत्रा गांव पहुंचे। इस स्थिति ने ग्रामीणों और यात्रियों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है, क्योंकि सड़क पर बस खड़ी होने के बावजूद उसे जल्द ठीक नहीं किया गया है।
दो रूट करने पड़े बंदबस का खराब होना न केवल यात्रियों के लिए समस्या बन गया है, बल्कि स्कूली बच्चे भी पैदल स्कूल पहुंच रहे हैं। इस बस को खराब होने से चंबा डिपो के दो रूट बंद हो गए हैं और अब तक मरम्मत के लिए मेकेनिक नहीं भेजा गया है, जो स्थानीय लोगों को और भी अधिक परेशान कर रहा है।
एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि यह बस पालमपुर डिपो की है। उन्हें बस खराब के बारे में अवगत करवा दिया गया है।
पिछले चार दिन से सरकारी बस बीच सड़क पर खड़ी है। जब निगम को इस बारे अवगत करवाया गया तो उन्हें कहा कि यह बस पालमपुर डिपो की है। पालमपुर डिपो से ही मेकेनिक आकर इसकी मरम्मत करेगा। क्योंकि, उनके पास सामान उपलब्ध नहीं है। तमन्ना बंसल, स्थानीय निवासी
इनसेट
सड़क के बीच बस के खराब होने से बरात देर रात चार किलोमीटर पैदल पहुंची है। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात को गाड़ी न मिलने पर बराती जैसे कैसे जौत्रा गांव पहुंचे। नरेश कुमार , स्थानीय निवासी
बस के खराब होने से चंबा-बोगा बाड़का और धुलाड़ा रूट पर भी बसें नहीं आ रही है। स्कूली बच्चे पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे हैं। परिवहन निगम समस्या का हल करने में असमर्थ है। लालू राम, स्थानीय निवासी
इनसेट
अगर बस पालमपुर डिपो की है तो चंबा डिपो को खराब बस की मरम्मत कर उसे बीच सड़क से हटाना चाहिए। बड़े वाहन न जाने से लोग काफी परेशान है। किशन चंद, स्थानीय निवासी