फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार झील का होगा कायाकल्प, पर्यटन को लगेंगे पंख

Mon, 25 Nov 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने खज्जियार में झील के सुधारीकरण के लिए बजट का प्रावधान करने की घोषणा की है। इस घोषणा से खज्जियार झील के पर्यावरणीय सुधार और सौंदर्यीकरण की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यहां पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने झील को साफ-सुथरा रखने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल खज्जियार के दौरे पर पहुंचे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खज्जियार-पुखरी और खज्जियार बेंसका सुआगलू-सड़क का कार्य पूरा करने की मांग रखी। मंत्री ने लोगों को आश्वासन भी दिया कि जल्द ही इन सड़कों का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद जगत सिंह नेगी ने राजस्व विभाग निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन साल से बन रहा यह गेस्ट हाउस का काम अभी तक पूरा न हो पाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द इसके काम को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें