फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पिता की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 02 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को बेटे जाहिद का जन्मदिन मनाने की थी तैयारी, दिन में लेंटर से गिरकर चली गई जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जिस घर में शाम को बेटे के जन्मदिन की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही घंटों बाद मातम पसर गया। गांव शालूई टिकरीगढ़ निवासी जान मोहम्मद (38) की लेंटर से गिरने के बाद मौत हो गई।
हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। शनिवार को जान मोहम्मद पुत्र रमजान घर के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान लेंटर से अचानक गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान मोहम्मद के बेटे जाहिद खान का रविवार को जन्मदिन था। परिवार ने शाम को धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी थी। दिन में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटे के जन्मदिन की खुशियां मनाने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। जान मोहम्मद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बेटा जाहिद खान नौवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी मेहनाज तीसरी कक्षा की छात्रा है। पिता की अचानक मौत से दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि जान मोहम्मद परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने वाले मेहनती व्यक्ति था। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार दोपहर बाद मृतक को दफनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें