फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरागढ़ में रैली ऑफ चंबा की सुपर स्टेज पांच के वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

विज्ञापन
रैली ऑफ चंबा के दौरान सरपट सड़क पर दौड़ते राइडर। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चलो चंबा अभियान के तहत बैरागढ़ में सुपर स्टेज पांच के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने रैली के वाहनों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रैली ऑफ चंबा के वाहन चुराह घाटी और 14,500 फीट ऊंचे साच पास से गुजरते हुए जनजातीय उपमंडल पांगी पहुंचेंगे। सुपर स्टेज-पांच के तहत राइडर बैरागढ़ से भूत ग्राउंड तक 31.91 किलोमीटर के रोमांचकारी सफर का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन करें। भूत ग्राउंड से लेकर किलाड़ तक प्रतिभागी अपने वाहनों को सामान्य गति से चलाएंगे। इसी तरह सुपर स्टेज छह अंतिम प्रतिस्पर्धा होगी। इसमें रैली किलाड़-1 से सुराल भटोरी तक चलेगी। इसके तहत रैली के वाहन 24.59 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस रैली के आयोजन से जिला चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर चुराह के एसडीएम गिरीश सामरा, तहसीलदार प्रकाश चंद सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें