फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैहला ब्लॉक में आंगनबाड़ी भर्ती का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बाल विकास परियोजना मैहला के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मैहला की ओर से 18 नवंबर को जारी परिणाम सूची में 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 16 आंगनबाड़ी सहायिकाएं शामिल हैं। इन पदों के लिए 16 और 17 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

चयनित कार्यकर्ताओं में किलोड़ केंद्र से सुषमा, कुण्डी-1 से कविता देवी, घरमाणी से मनीषा देवी, भड़ियाकोठी से उमा देवी और चड़ी-1 केंद्र से प्रियंका कुमारी शामिल हैं। आंगनबाड़ी सहायिकाओं में संगेड़ केंद्र से मनोरमा, भडौर से इंदु बाला, डुडेई से ममता देवी, उच्चका से अंजलि, दाड़वीं से बबीता, कुण्डी-2 से वंदना कुमारी, शिटल से सोनिया, बाड़का से राधा कुमारी, निचला मंगला से भारती ठाकुर, मांडला से पल्लवी, बसोधन से सृष्टा, बाहरेई से बिंदू, हथेड़ी से अंकिता कुमारी, काकड़ोलू से राधा देवी, मियाड़ी से राधा कुमारी और रठियार से अनीता देवी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें