फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के मोबाइल पर बताया परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के बीच बुधवार को विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस बार मोबाइल फोन से बताया गया। इसके अलावा स्कूल परिसरों में सूचना पट्टों पर भी परिणाम सूची को चस्पां किया गया। कोरोना महामारी के कारण पहली बार बोर्ड की परीक्षाओं को छोड़कर सभी कक्षाओं के बच्चों का मोबाइल पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अब ग्रीष्म और शीतकालीन स्कूलों में पांच अप्रैल से नए सत्र के लिए स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 11 अप्रैल से कोरोना महामारी को लेकर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए स्कूलों में शिक्षा विभाग कक्षाएं शुरू करेगा।
गौरतलब है कि जिले के 152 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, 84 हाई स्कूलों सहित 1191 प्राथमिक और मिडल स्कूलों में बुधवार को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। वार्षिक परीक्षा परिणामों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बार-बार बच्चे मोबाइल फोन और परिजनों से परिणाम को लेकर पूछते दिखे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि विद्यार्थियों के परिजनों के मोबाइल नंबरों पर वार्षिक परिणाम भेजे गए हैं। बताया कि पांच से 10 अप्रैल तक स्कूलों में दाखिले बिना लेट फीस होंगे। इसके बाद 30 अप्रैल तक लेट फीस के साथ दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें