फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाह-द्रबड़ सड़क की बहाली का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। दो सप्ताह से बंद कुनाह-द्रबड़ सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क बंद होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग तुरंत हरकत में आया और सड़क पर पड़े मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई।
विज्ञापन

अब लोगों को सड़क पर जल्द वाहन सुविधा का लाभ मिल पाएगा। साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द सड़क को बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें