फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में 1.18 लाख शिवभक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। वैश्विक महामारी के बाद पवित्र मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यात्रा के दौरान अब तक 1.18 लाख शिवभक्त डल झील में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। राधाष्टमी तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के डल झील में स्नान करने का अनुमान है। धनछौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल झील में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंपों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 63 लंगर समितियों ने भरमौर से लेकर पवित्र डल झील तक प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर लंगर लगाए हैं। यहां पर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर यात्रा पर आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

वहीं पवित्र मणिमहेश यात्रा पर देश के कोने-कोने से शिवभक्तों के आनेजाने का क्रम बदस्तूर जारी है। यात्रा के दौरान हिमाचल पुलिस बटालियन, चंबा पुलिस, गृह रक्षक जवानों सहित करीब 700 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ के 60 जवान भी किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा सहित हादसे का शिकार होने वाले श्रद्धालुओं को समय पर मदद पहुंचाने के लिए डटे हुए हैं। पर्वतारोहण दल होली/भरमौर संस्थान से जवान भी रेस्क्यू करने और चोटिल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए तैनात हैं।
यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल की ओर से 60 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी लंगर स्थलों सहित यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई करते हैं।
विज्ञापन

लंगर कमेटियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं को स्टील की प्लेटों में ही लंगर परोसें। उपमंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने बताया कि यात्रा पर मंगलवार तक 1.18 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। आगामी समय में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें