चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत लंबित मामलों का समय परनिपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। यह बात उपायुक्त ने एफसीए के तहत उपमंडल चंबा और तीसा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री स्वयं एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर लगने वाली आपत्तियों के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान गत बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों की भी समीक्षा की। बैठक में वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल चंबा जोगेंद्र शर्मा और सहायक अभियंता तीसा संजीव अत्री उपस्थित रहे।