फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सीमांत व दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क बनाने का किया अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कांगड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने हिमाचल प्रदेश के सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण को तेज गति प्रदान करने का केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18,711 में से गत फरवरी महीने तक केवल 13,997 गांवों को संपर्क सड़कों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

4404 गांव संपर्क सड़कों से वंचित हैं। लोक सभा में प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र संपर्क सड़कों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चीन से लगते लाहौल-स्पीति व किन्नौर के संबंध में तो केंद्र ने जानकारी प्रदान कर दी है। प्रदेश के सबसे अधिक आकांक्षी जिला चंबा के विषय में जानकारी नहीं दी गई। चंबा जिला की पाकिस्तान से हवाई दूरी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि चंबा क्षेत्र के डलहौजी सर्कल में 315 गांव के 82,464 लोग संपर्क सड़कों की सुविधा से वंचित हैं। सांसद किशन कपूर ने कहा कि शीघ्र ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे ताकि जल्द ही प्रदेश के इन छूटे हुए गांवों को संपर्क सड़कों से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें