फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर चंबा के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
साहो में महाशिवरात्रि के अवसर पर माथा टेकने के लिए लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जिले के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोग सुबह ही माथा टेकने के लिए मंदिर पहुंच गए। शिव मंदिर मुगला और चंद्रशेखर और लक्ष्मीनारायण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइनें लग गई। कमेटियों ने मंदिरों को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। चंद्रशेखर मंदिर साहो में जिला भर से शिव भक्त शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मंदिर की मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके चलते चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हरेक वर्ष भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर में पुलिस की सुरक्षा रही।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में हवन यज्ञ में शिव भक्तों ने आहुति डाली। शिव रात्रि के दौरान साहो मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने मक्की की फसल की एक हिस्सा शिव चरणों में अर्पित किया। फसल तैयार होने के बाद स्थानीय लोग एक हिस्सा चंद्रशेखर महाराज के लिए उठा लेते हैं। महाशिवरात्रि के दौरान फसल के इस हिस्से को मंदिर में चढ़ाया जाता है। लोगों की मान्यता है कि साहो क्षेत्र में भगवान शंकर की असीम कृपा है। किसानों की फसल कभी बर्बाद नहीं होती। इसके अलावा शीतला माता मंदिर, परेल, सपड़ी शिव मंदिर, तत्वानी, धडोग सहित जिला के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें