फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में एक नवंबर को होगा रेडक्रॉस मेला

Wed, 30 Sep 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेबी शो और डॉग शो होंगे खास आकर्षण, तंबोला और लक्की ड्रॉ में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में एक नवंबर को रेडक्रॉस मेला होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें मेले के आयोजन, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन

मेले में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। मेले में खान-पान और खेल गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों और अन्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

मेले में बेबी शो और डॉग शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। तंबोला का आयोजन भी होगा। इसमें प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे जाएंगे। मेले के दौरान लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा। बैठक में एसडीएम ने संबंधित विभागों और आयोजकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। रेडक्रॉस मेले के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों से जोड़ने और इनके लिए सहयोग जुटाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि, स्कूलों के प्रतिनिधि, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें