फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ‘अवकाश में कटौती संबंधी अधिसूचना पर हो पुनर्विचार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अवकाश में कटौती संबंधी अधिसूचना पर हो पुनर्विचार’
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा की फैकल्टी एसोसिएशन ने की जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा की फैकल्टी एसोसिएशन ने हाल ही में नवनियुक्त फैकल्टी सदस्यों को प्रभावित करने वाले नीतिगत निर्णयों पर चिंता व्यक्त करती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मानिक सहगल और महासचिव डॉ. विनोद भारद्वाज ने सरकार से आग्रह किया है कि नवनियुक्त फैकल्टी के अवकाश में कटौती संबंधी अधिसूचना पर पुनर्विचार कर उसे वापस लिया जाए। पर्याप्त अवकाश एवं शैक्षणिक अवकाश केवल कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के लिए ही नहीं बल्कि निरंतर शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों एवं व्यावसायिक उन्नति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
एसोसिएशन ने सरकार से शैक्षणिक अवकाश पर लगाए गए प्रतिबंध संबंधी अधिसूचना को भी निरस्त करने की अपील की है। शैक्षणिक अवकाश शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, नैदानिक कौशल के उन्नयन सहित शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका प्रत्यक्ष लाभ स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को मिलता है। साथ ही फैकल्टी एसोसिएशन इस बात पर बल देती है कि संबंधित पदों के लिए आवश्यक अनुभव पूर्ण होने पर फैकल्टी सदस्यों को समयबद्ध पदोन्नति प्रदान की जाए। पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कॅरिअर उन्नति व्यवस्था प्रेरणा, प्रतिभा बनाए रखने तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन नव नियुक्त फैकल्टी सदस्यों के लिए गैर प्रैक्टिस भत्ता प्रारंभ किए जाने की भी जोरदार अनुशंसा करती है जिससे सरकारी सेवा में कार्यरत अन्य चिकित्सा पेशेवरों के समान उन्हें भी समानता, न्याय एवं वित्तीय सुरक्षा प्राप्त हो सके। फैकल्टी एसोसिएशन संवाद के लिए प्रतिबद्ध है और आशा करती है कि सरकार चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक हित में इन पर विचार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें