फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुल्तानपुर महादंगल की बड़ी माली रवि बेहरा ने जीती

Mon, 26 Oct 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सुल्तानपुर महादंगल के विजेता रहे पहलवानों को पुरस्कृत करते मुख्याति​थि। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सोनीपत के पहलवान ने विकी चंडीगढ़ को दी मात, एक लाख रुपये की इनामी राशि बांटी
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में जितेंद्र शर्मा के हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर (चंबा)। सुल्तानपुर महादंगल की बड़ी माली सोनीपत के पहलवान रवि बेहरा ने अपने नाम की। मुकाबले में चंडीगढ़ के विक्की उपविजेता रहे। बड़ी माली के लिए पहलवानों को एक लाख रुपये की इनामी राशि बांटी गई।
प्रतियोगिता में हिमाचल, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक पवन नैय्यर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार जितेंद्र शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर महादंगल जिले के बड़े आयोजनों में उभरकर सामने आया है। इसमें जिला, प्रदेश और बाहरी राज्यों के पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में दंगल का विस्तार करने के साथ अन्य खेल गतिविधियां भी शामिल की जाएंगी। दंगल का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें