पिछले साल 200 रुपये में मिलने वाली थाली के दाम इस बार 250 रुपये तक पहुंचे
फैनियां भी 200 से 250 रुपये तक, नारियल और अन्य पूजन सामग्री के दाम भी बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करवाचौथ पर चांद के दीदार और पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों को इस बार पूजा की तैयारियां महंगी पड़ रही हैं। पिछले साल 200 रुपये में मिलने वाली पूजा की थाली के लिए अब 250 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। फैनियां भी 200 से 250 रुपये तक बिक रही हैं।
महिलाओं में पूजा कुमारी, बिंदू कुमारी, आरती देवी, सपना कुमारी और भावना कुमारी ने बताया कि पूजा की थाली के दाम में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नारियल 50 से 60 रुपये प्रति पीस मिल रहा है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी 20 से 80 रुपये तक बढ़ने की बात कही जा रही है। महिलाओं के अनुसार, करवाचौथ की रस्मों के लिए थाली, फेनियां, नारियल और अन्य पूजन सामग्री खरीदना जरूरी होता है। ऐसे में कीमतें बढ़ने से त्योहार की खरीदारी का खर्च बढ़ गया है।
उधर, दुकानदारों में वीरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, पवन कुमार, सहिल कुमार और नैतिक कुमार ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल दामों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन त्योहारी सीजन में इसका कोई खास असर देखने को नही मिल रहा है।