यूजीसी और आरक्षण संशोधन से जुड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला राजपूत कल्याण सभा की ओर से दशहरे के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे राजपूत समुदाय के सदस्य एकत्रित हुए और माता चामुंडा का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सभा के संरक्षक भूपेंद्र सिंह जसरोटिया ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने यूजीसी से जुड़े मुद्दों और आरक्षण में संशोधन जैसे समाज के हितों से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए। बैठक में इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। दशहरे के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और सदस्यों के बीच एकजुटता बनाए रखने पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह साम्बयाल, महासचिव कुलदीप सिंह कुडियाल, वित्त सचिव मयंक चौहान, पृथ्वी सिंह राणा, मनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह जसरोटिया, देवेंद्र सिंह, अतुल कुडियाल, रविंद्र चाढक, संजय ठाकुर और ओंकार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद