फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजमाह, कुल्ली और माश की दाल की फसल तैयार

विज्ञापन
होली में तैयार राजमाह की फसल को अंतिम चरण के लिए रखा घरों में :संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत आती पंचायतों में राजमाह, कुल्थी और माश की दालों की फसल तैयार हो चुकी है। इन फसलों को किसान खेतों में से निकालने को जुट गए हैं। किसान भीम राज, किशोरी लाल, मनीष कुमार, त्रिलोक कुमार, जगदीश कुमार और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने छह महीने पहले उनकेे द्वारा लगाई गई राजमाह, माश और कुल्ली की फसल तैयार हो चुकी है। बारिश होने से फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


अब किसान दाल की फसल को खेतों से निकालकर दाने अलग करने में डटे हैं। कुछ दिनों के बाद वे दाल की फसल को बाहरी जिलों में बेचना शुरू कर देंगे। इसके अलावा होली, कुलेठ, दियोला, लामू, कुठेड़, कुवारंसी, चनौता और न्याग्रां समेत अन्य पंचायतों में इन दालों की फसल उगाई जाती है। जिस पर क्षेत्र के अधिकांश किसान निर्भर रहते हैं। किसानों ने बताया कि बाहरी व्यापारी उनके घरों तक दालों की खरीदने की मांग लेकर पहुंचते हैं। इससे उनको अच्छे दामों की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें