फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश और अंधड़ ने झाड़े सेब के फूल

Fri, 17 Apr 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव आने से से बढ़ गई जिले के बागवानों की चिंता
विज्ञापन

बागवान बोले- सेब बगीचों में खिल रहे फूल, फसल के लिए है नाजुक समय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बारिश और अंधड़ ने किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में अचानक आए बदलाव और तापमान में गिरावट के कारण खेतों और बगीचों पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सेब बगीचों में इन दिनों फूल खिलने की अवस्था चल रही है। ऐसे में बारिश और अंधड़ ने परागण की प्रक्रिया को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बागवानों का कहना है कि इस समय सेब के पौधों में फूल आ रहे हैं। यह फसल के लिए सबसे नाजुक समय होता है। ऐसे में बारिश और अंधड़ से फूल झड़ रहे हैं। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। किसानों के अनुसार बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है। कई जगह अंधड़ के कारण फसल बिछने लगी है जिससे कटाई के समय नुकसान बढ़ सकता है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय हो रही अधिक बारिश फसलों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि इस समय सेब के पौधों में फूल खिलते हैं। ऐसे में बारिश और अंधड़ से बागवानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें