होली (चंबा)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को संवेदना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को यह पत्र सौंपा और दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख अपूरणीय होता है। कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के दौरान करंट लगने से चंद्रमणि कुलेठी का निधन हो गया था। हाल ही में मुख्यमंत्री ने भी उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी। संवाद