फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पीडब्ल्यूडी ने भरा सड़क पर पड़ा गड्ढा

Thu, 21 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलूणी बाजार में लोनिवि की ओर से सड़क पर पड़े गड्डे की करवाई मरम्मत:
विज्ञापन
सलूणी बाजार में सड़क के बीच गड्ढा होने से राहगीर, चालक हो रहे थे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी बाजार में सड़क के बीच पड़े गड्ढ़े को लोेक निर्माण विभाग ने मरम्मत करवाकर भर दिया है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यह गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा था। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदारों और राहगीरों के लिए भी यह बड़ी समस्या बना हुआ था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और मरम्मत कार्य करवाया। इसके बाद बाजार में आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे की वजह से आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता था। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब सड़क ठीक होने से लोगों को काफी सुविधा मिली है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
विज्ञापन

सलूणी बाजार में लोनिवि की ओर से सड़क पर पड़े गड्डे की करवाई मरम्मत:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें