एससीईआरटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की आंसर की
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा देने वाले विद्यार्थी देख सकेंगे सही आंसर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप योजना के प्रथम चरण के तहत अंतिम आंसर की जारी कर दी गई है। एससीईआरटी ने आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
यह परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं। आंसर की के जरिये परीक्षा में उन्हें कितने नंबर बन रहे हैं, इसकी जानकारी ले सकेंगे। एससीईआरटी ने इस बारे में लिंक भी जारी कर दिया है। लिंक के जरिये www.himachal.nic.in/scert परीक्षा के दौरान दिए प्रश्नों के उत्तर देख सकते हैं। एससीईआरटी ने समस्त प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों समेत स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों तक यह जानकारी साझा करें।
जिले में यह परीक्षा पांच अप्रैल को हुई थी। करीब 1700 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से लिंक शेयर कर दिया है। सभी अध्यापक अपने स्कूलों के बच्चों को इस बारे में अवगत करवाएं।
यह है योजना
योजना के तहत पांचवीं में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। दो चरणों में परीक्षा होगी। इसके बाद टॉप 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें छठी में चार हजार, सातवीं में पांच हजार और आठवीं में छह हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी।