फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुनीत निराला ही बने रहेंगे जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Wed, 07 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा के अध्यक्ष पद से संबंधित विवाद पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) सहकारी समितियां शिमला ने 12 दिसंबर 2025 की स्थिति यथावत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों के तहत अब पुनीत निराला अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। साथ ही वह संघ के दैनिक कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
विज्ञापन

आदेशों के मुताबिक जब तक मामला विचाराधीन है, कोई भी नई चुनावी प्रक्रिया या अध्यक्ष पद में परिवर्तन मान्य नहीं होगा। इसके अलावा नीतिगत अथवा बड़े निर्णयों पर रोक के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुनीत निराला 21 सितंबर 2025 को अध्यक्ष पद का चुनाव दो मतों से जीते थे, लेकिन बाद में इस चुनाव को रद्द करके 14 दिसंबर 2025 को जिले में दोबारा से चुनाव करवा दिए। इसके खिलाफ पुनीत निराला रजिस्ट्रार को ऑपरेटिव सोसायटी के कोर्ट में पहुंचे l वहां पर 14 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव को स्थगित कर दिया है, जब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें