फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडल स्कूल पुगथला चार मार्च के बाद नहीं खुला

Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुगथला चार मार्च से बंद पड़ा हुआ है। चार मार्च से स्कूल में कोई भी अध्यापक न आने के कारण स्कूल पर ताला लगा है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। मौजूदा समय में स्कूल में करीब 27 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा वर्ष 2013 में पुगथला स्कूल खोला गया था। लेकिन स्कूल खुलने के बाद से आज तक इस स्कूल में कोई भी नियमित अध्यापक तैनात नहीं किया गया है। वर्ष 2013 से स्कूल डेपुटेशन पर आने वाले अध्यापक के सहारे ही चल रहा है। परंतु चार मार्च के बाद स्कूल में कोई भी अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए नहीं आया। जिसके कारण चार मार्च से स्कूल बंद पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत गुवाड़ी के प्रधान प्रवीण कुमार दुग्गल ने बताया कि पुगथला स्कूल में अध्यापकों की कमी को लेकर कई बार शिक्षा विभाग को बताया जा चुका है। परंतु अभी तक स्कूल में एक भी नियमित अध्यापक की तैनाती नहीं हुई है।

इसके अलावा अभी तक स्कूल प्रबंधन समिति का गठन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार या तो इस स्कूल को बंद करे अन्यथा नियमित रूप से चलाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्यापक नहीं आने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजराडू के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि पुगथला स्कूल में डेपुटेशन पर भेजे गए अध्यापक के परिवार के किसी सदस्य की अचानक मौत हो गई है इस कारण वह स्कूल में नहीं पहुंच सका। जिसकी सूचना उन्हें देरी से मिली और उस अध्यापक के स्थान पर किसी और अध्यापक को नहीं भेजा जा सका। स्कूल में किसी और अध्यापक को भेजने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें