फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत के लिए जन-जागरण ही सबसे बड़ा उपाय : डॉ. अमित

Wed, 11 Mar 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति को भी कमजोर करती है। नशा मुक्त भारत के लिए जन-जागरण ही सबसे बड़ा उपाय है। यह बात नशा मुक्ति चेतना संघ के सह संयोजक डॉ. अमित कांसल ने कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्यों से जोड़ना है। इसी उद्देश्य के तहत डॉ. अमित कांसल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आठ दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने सलूनी, तेलका, तीसा, हिमगिरी, भरमौर, छतराड़ी और डलहौजी क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें