फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में खुले में बिजली उपकरण दे रहे हादसों को न्योता

Sun, 28 Apr 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सपड़ी मोहल्ला में खुले पड़े बिजली के उपकरण।संवाद
विज्ञापन
चंबा। बेहतर व्यवस्था के दावे करने वाले बिजली बोर्ड के उपकरण बिना ढक्कनों के हैं। ऐसे में किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। शहर के सपड़ी मोहल्ला को जाने वाले रास्ते पर खंभे के साथ किट कैट पूरी तरह खुला है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि इस मार्ग से काफी संख्या में लोग और स्कूल विद्यार्थी आवाजाही करते हैं। ऐसे में छेड़छाड़ होने पर अप्रिय घटना हो सकती है। बोर्ड की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। लोगों में रमेश कुमार, शक्ति सिंह, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, देविया राम, अमित कुमार, रोशन लाल, शम्मी कुमार और करण कुमार ने कहा कि बोर्ड की ओर से जहां खंभे लगाए गए हैं, वहां किट कैट भी स्थापित किए हैं। ऐसे में इन किट कैट को सही ढंग से नहीं ढका गया है। बताया कि ढक्कन भी गायब हैं। इसके अलावा सुराड़ा वार्ड स्थित खंभे और इसी मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास किट कैट में ढक्कन नहीं लगे हैं। लोगों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द इन किट कैट को ढका जाए। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने कहा कि यह मामला ध्यान में नहीं है। इस बारे में फील्ड कर्मियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें