फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर बिफरी विहिप

विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुअों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन करत - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने टैक्सी स्टैंड चंबा से लेकर डीसी कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। विहिप पदाधिकारियों ने उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। साथ ही बांग्लादेश और भारत सरकार से मांग उठाई है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोककर उन्हें सुरक्षा, न्याय और मुआवजा प्रदान करवाया जाए।
विज्ञापन

विहिप के विभागाध्यक्ष चतर सेन शर्मा और प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू-सिखों के विरुद्घ जघन्य अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत एक सप्ताह में बांग्लादेश में न तो हिंदुओं की जान बचाई जा सकी है, न ही मां दुर्गा पूजा के मंडप और हिंदू मंदिर बचे हैं। कहा कि जब से अफगानिस्तान पर बर्बर अत्याचार का शासन हुआ है, अन्य पड़ोसी देशों में भी जिहादी आतंकियों के आक्रमण लगातार बढ़े हैं।
अकेले दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से अधिक जिलों में हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने भारत सरकार से मांग की है वह बांग्लादेश में इन घटनाओं को रोकने के लिए दबाव बनाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा, जिला मंत्री विनोद शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक रवि भारद्वाज, जिला संयोजक शिवानी शर्मा और संरक्षक अनु महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें