फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह वन खंड अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

Tue, 11 Nov 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत जिला चंबा में छह वन खंड अधिकारियों को वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंज ऑफिसर) के पद पर पदोन्नत किया है। इसके साथ ही 37 वनरक्षकों को वन खंड अधिकारी के पद पर प्रमोशन मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिन वन खंड अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनमें अब्दुल हमीद, सुरेश कुमार, कुलदीप, रावन, कमलेश और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद विभाग में खुशी का माहौल है। जिले में लंबे समय से खाली चल रहीं छह रेंजों को अब नियमित आरओ मिलने की संभावना है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आने और फील्ड स्तर पर वन संरक्षण कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को शीघ्र ही नई तैनाती स्थलों पर भेजा जाएगा। वन अरण्य पाल राकेश ठाकुर ने बताया कि सरकार ने चंबा के बीओ और वन रक्षकों को पदोन्नति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें