फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज ने ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित एनएसएस, एनसीसी तथा स्कूल व महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस बड़े निर्णय से महान नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक देश, एक विधान, एक संविधान का संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 19 गांवों का चयन किया गया है। इस अवसर पर हंस राज ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए।
विज्ञापन

वहीं चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल सरू में 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने की। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भरियां में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें