फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजपुला के पास कार-ट्रक में भिड़ंत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट मार्ग पर पंजपुला के पास कार व ट्रक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया। घायलों की पहचान तरुणा महाजन और तुषागर निवासी चंबा के रूप में हुई है। कार में सवार अन्य दो लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुषागर अपने परिवार सहित कार में सवार होकर चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहा था। जब उनकी गाड़ी पंजपुला के पास पहुंची तो सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। जो सीधा उनकी गाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस चौकी का दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। इसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक हरजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ट्रक व कार की भिड़ंत में दो लोगों को चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें