फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाया ऑनलाइन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला के कलाकारों, कवियों व वक्ताओं को मंच देकर उनकी प्रतिभा को उजागर करने के लिए जिला भाषा विभाग चंबा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कोरोना महामारी के दौरान विभाग द्वारा कलाकारों के हुनर को पंख लगाने के उद्देश्य से ही इस प्रकार के पग उठाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और परिचर्चाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। ऑनलाइन होने वाली इस प्रकार की गतिविधियों के शामिल होने वाले कलाकारों, कवियों और प्रवक्ताओं को बाकायदा विभाग द्वारा निर्धारित मेहनताना भी प्रदान किया जा रहा है। कुल मिला कर जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग पंजीकृत कलाकारों को नया प्लेटफार्म देने से भी पीछे नहीं रह रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च माह से कोरोना महामारी के चलते सभी प्रकार के आयोजनों, सामाजिक समारोहों पर सरकार द्वारा अंकुश लगाया गया। जिसके आद हालांकि, अब सरकार द्वारा कुछ हद तक शादी व अन्य समारोहों में रियायत देना भी शुरू कर दिया है। कोरोना काल में जिला के कलाकार मायूस न हो इसके लिए जिला भाषा अधिकारी द्वारा विशेष पग बढ़ाए गए हैं। विभाग द्वारा विभागीय फेसबुक पेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति, घुरेई नृत्य और मुसादा गायन का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। वहीं, गूगल मीट के जरिए जिला के कवियों के लिए कवि सम्मेलन व और वक्ताओं के लिए विभिन्न विषयों पर परिचर्चाएं आयोजित की जा रही हैं।
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के चलते कलाकारों द्वारा ऑनलाइन सांस्कृतिक गतिविधियां की जा रही हैं। वहीं, गूगल मीट के जरिए ऑनलाइन कवि सम्मेलन व परिचर्चाएं करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें