फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Fri, 12 Apr 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरोल में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया। इसमें क्षेत्र की लगभग 40 गर्भवती और धात्री मातायों ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला ठाकुर ने बताया कि हर साल यह दिवस मनाने का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां को उचित देखभाल करने को लेकर जागरूक करना है। जरूरी है कि वह गर्भावस्था का पता चलते ही जल्द खुद को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दर्ज करवाएं और स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार स्वास्थ्य केंद्र में जांच जरूर करवाएं। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लें। रात को आठ घंटे की नींद और दिन को दो घंटे का आराम जरूर करें। गर्भावस्था के दौरान खून की कमी को रोकने के लिए आयरन व फोलिक एसिड की गोली व कैल्शियम की गोली जरूर खाएं। साथ ही खतरे के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग चंबा से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कांता देवी, हेल्थ एंड वेलनेस सरोल की स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिमला देवी, सीएचओ रागिनी बेदी तथा इलाके की आशा वर्कर भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें