मतदान के प्रति जारूक करने के लिए लगाया मेगा शिविर
चुवाड़ी (चंबा)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला विंग ने ग्राम पंचायत भवन सिहुंता में मेगा कैंप लगाया। इसकी अध्यक्षता सिहुंता तहसील के तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने की।
कार्यक्रम में दो नए वोट बनवाए गए। बूथ लेवल अधिकारियों ने वोट बनाने के बारे में जानकारी दी। इसमें पंचायत सचिव भी शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को तहसीलदार सिहुंता और इलेक्शन कानूनगो संजय शर्मा ने वोट बनाने की प्रक्रिया, वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बताया। निर्वाचन में सभी को वोट डालने के लिए कम से कम दस-दस लोगों को जागरूक करके सभी से वोट डालने की अपील की। तहसील वेलफेयर अधिकारी कम नोडल अधिकारी आरती ने भी वोट डालने की अपील की। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक वीना ने विभिन्न घरेलू झगड़ों के बारे में बताया। स्वीप टीम ने हस्ताक्षर अभियान और स्टैंप लगाने जैसी गतिविधियां करवाईं। कार्यक्रम में स्वीप टीम के जगरूप, पंकज, मंजू, पंचायत प्रतिनिधि अनिल कुमार और उपप्रधान मदन उपस्थित रहे।