फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51,000 रुपये इनाम

Mon, 20 Apr 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपविजेता टीम को मिले 31,000, मुख्य अतिथि ने सम्मानित किए खिलाड़ी
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को नशे के बजाय खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिंह ठाकुर सम्मान समारोह में मुख्यातिथि थे।
फाइनल जीतने वाली उदयपुर टीम को 51,000 रुपये और उपविजेता रही सुलतानपुर की टीम को 31,000 रुपये के साथ मोमेंटो दिए गए। मैन ऑफ द मैच विनय कुमार को चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में अपनी टीम के लिए 20 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति को अपनी तरफ से 31 हजार रुपये भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेल ही सबसे अच्छा जरिया है। इससे युवा जहां शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहता है, वहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे के बजाय खेलकूद को महत्व दें। उन्होंने आयोजकों को आश्वासन दिया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए वह हर तरह की मदद करने के लिए सदैव तत्पर हैं। आयोजकों ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें