फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुलेठ घार से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक, छोटी गाड़ियां भी खाली दौड़ेंगी

Mon, 20 Apr 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली-न्याग्रां मार्ग पर कुलेठ घार के समीप धंस रही सड़क, पीडब्ल्यूडी ने भी हाथ किए खड़े
विज्ञापन

मार्ग के किनारे लगाया बोर्ड, सिर्फ छोटे खाली वाहन ही कर सकेंगे इस मार्ग से अब आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर कुलेठ घार के समीप बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सड़क धंसने के चलते यह निर्देश लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
साथ ही छोटे वाहनों को भी खाली ही आवाजाही करने की इजाजत है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग ने घार के समीप सूचना पट्ट लगा दिया है। विभाग की ओर से एडवायजरी जारी कर दी गई है। किसी प्रकार की लापरवाही के लिए वाहन चालक खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलेठ घार के समीप सड़क धंस रही है। साथ ही सड़क पर भी दरारें आ गई हैं। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर अब रोक लगा दी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू किया था लेकिन अब काम पूरा करने के बजाय लोक निर्माण विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब प्रशासन की ओर से ही उचित पहल की जाएगी। गौरतलब है कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक और छोटे वाहन खाली गुजारने के चलते ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेम राज ने कहा कि कुलेठ घार के समीप बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि छोटे वाहन भी खाली ही आवाजाही कर सकेंगे। सड़क लगातार धंस रही है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें