चंबा। चंबा कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग और अर्थ सृजन सोसायटी के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं की शृंखला का सफल आयोजन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका और सिमरन ने पहला, पंकू और इरफान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अनूप प्रथम, कृतिका द्वितीय और संगीता तीसरे स्थान पर रही।
नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें मधु ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और समीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि प्राणी विज्ञान विभाग से प्रो. अविनाश, वाणिज्य विभाग से डॉ. विदुषी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई, जिसका विषय डॉ. मनमोहन सिंह का भारत में 1991 के आर्थिक परिवर्तन में योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. मदन गुलेरिया ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. मनमोहन सिंह जी के भारत के आर्थिक परिवर्तन में योगदान के विषय में प्रेरणादायी विचार साझा किए।