फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहो सीएचसी में जल्द मिलेंगी एक्स-रे की सुविधाएं : नैयर

Tue, 30 Sep 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहो में एक बहु-चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नीरज नैयर ने की। विधायक नीरज नैयर ने बताया कि जापान की जायका परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो को एक नवीनतम एक्स-रे मशीन प्रदान की जाएगी, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर होंगी। इससे पहले केंद्र को राज्य सरकार द्वारा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अधिसूचित किया गया है और यहां छह विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 10 डॉक्टरों के पद सृजित किए हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत 15 से 49 साल तक की महिलाओं और लड़कियों का एनीमिया, रक्तचाप, मधुमेह और टीबी जांच की जा रही है। अब तक 88,628 महिलाओं की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 78,156 की एचबी, मधुमेह, रक्तचाप और टीबी की जांच की गई है। शिविर में कुल 254 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें