फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खटारा बसों की मरम्मत के लिए बुलाए निजी कंपनी के मेकेनिक

Wed, 21 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा डिपो में बसों की मरम्मत करते मेकेनिक:
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चंबा डिपो में निजी कंपनी के मेकेनिक बुलाकर खटारा बसों की मरम्मत शुरू हो गई है। बसों की खस्ताहाल और मेकेनिकों की कमी को लेकर अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम प्रबंधन हरकत में आया है।
विज्ञापन

निजी कंपनी के मेकेनिकों द्वारा बसों की सीटों को ठीक करने साथ दरवाजों और खिड़कियों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सभी बसों की फिटनेस की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें