फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फिर चढ़े दाम, 30 रुपये किलो बिक रही फ्रासबीन

Sun, 04 Aug 2024 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर चढ़े दाम, 30 रुपये किलो बिक रही फ्रासबीन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह किहार क्षेत्र की फ्रासबीन के पांच से 10 रुपये किलो तक पहुंच गए थे भाव
बरसात में बाहरी राज्यों से फ्रासबीन मंडियों में न आना माना जा रहा दाम बढ़ने का कारण
किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, शुरुआती दौर में अच्छे दाम मिलने के बाद आई थी गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी
किहार (चंबा)। किहार क्षेत्र में तैयार होने वाली फ्रासबीन के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। अब फ्रासबीन के दाम तीस रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। पिछले सप्ताह इसके दाम पांच से दस रुपये किलो हो गए थे। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। उनका कहना था कि बाहरी राज्यों से फ्रासबीन मंडियों में आने से दामों में भारी गिरावट आई है। माना जा रहा है कि अब बरसात का मौसम शुरू होने से कुछ इलाकों से फ्रासबीन की आपूर्ति बंद हो गई है। ऐसे में किहार क्षेत्र के किसानों को इसके अच्छे दाम मिलने लगे हैं। इससे किसानों के चेहरों पर खुशियां लौट आई हैं।
किसानों में रमेश कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, राकेश कुमार, अमी चंद, रवि कुमार, आकाश, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद यासीन ने कहा कि सीजन में पहले फ्रासबीन के दाम 70 रुपये किलो मिले। बीच में यह दाम टूटकर काफी कम हो गए। यहां तक कि गत सप्ताह पांच से दस रुपये किलो तक फ्रासबीन बिकी। अब फिर से इसके दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। किहार के किसानों के लिए फ्रासबीन की पैदावार से जहां कुछ हद तक नुकसान हुआ, वहीं, शुरुआती दौर में इसके दाम अच्छे भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय आढ़तियों में अब्दुल फारूक और प्रहलाद भक्त ने कहा कि फ्रासबीन कई जिलों से आ गई थी। इस वजह से बाजार में दाम टूट गए हैं। अब बरसात के चलते विभिन्न क्षेत्रों से फ्रासबीन की आपूर्ति नहीं हुई है। इस वजह से अब किहार में फ्रासबीन के दाम तीस रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें