भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश न्यास की बैठक 17 जुलाई को लघु सचिवालय के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे।
यह जानकारी श्री मणिमहेश न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संबंधित विधायक, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी सदस्य और स्थानीय पंचायतों के प्रधान सहित अन्य सदस्य भाग लेंगे। बैठक में श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। न्यास यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय को लेकर भी चर्चा करेगा। संवाद